Home ब्रेकिंग न्यूज़
14
0

कोरबा रेलवे स्टेशन की सुविधाओं में सुधार की मांग, युवा कांग्रेस ने रेलवे प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

लोक पल्स न्यूज़ :कोरबा में भारतीय युवा कांग्रेस के जिला इकाई द्वारा रेलवे प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर कोरबा रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग की गई है। ज्ञापन में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की बात कही गई है।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से प्लेटफॉर्म नंबर 2 तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए मणिकपुर SECL वर्कशॉप रोड से रेलवे फाटक तक वैकल्पिक सड़क निर्माण की मांग की गई है। वर्तमान में इस मार्ग पर भारी वाहनों द्वारा कोयला परिवहन होने के कारण आवागमन बार-बार बाधित होता है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

इसके अलावा प्लेटफॉर्म नंबर 2 से प्लेटफॉर्म नंबर 1 तक जाने वाले फुटओवर ब्रिज के नीचे स्थित कोयला लोडिंग पॉइंट को भी खतरे का कारण बताया गया है। यहां लगातार कोयला लोडिंग होने से यात्रियों, खासकर बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए फुटओवर ब्रिज पर कम से कम 2 फीट ऊंची स्टील जाली लगाने की मांग की गई है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव हो सके।

युवा कांग्रेस ने रेलवे प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here