चालानी कार्रवाई के बावजूद मोबाइल पर बात करते चालक बेखौफ, कब होगी सख्ती

लोक पल्स न्यूज़ : शहर में बाइक और कार चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद सड़क पर एक गंभीर लापरवाही अब भी नजरअंदाज की जा रही है जहाँ ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करना।
अक्सर देखा जाता है कि वाहन चालक चलते-चलते मोबाइल पर बात करते या मैसेज करते नजर आते हैं, जिससे उनका ध्यान सड़क से हट जाता है और दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। कई मामलों में इसी लापरवाही के कारण हादसे भी सामने आ चुके हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां एक ओर हेलमेट, सीट बेल्ट और दस्तावेजों को लेकर लगा तार चालानी कार्रवाई की जा रही है वहीं दूसरी ओर मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्ती नहीं दिख रही है। इससे ऐसे लापरवाह चालकों के हौसले और बढ़ रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करना बेहद खतरनाक है और यह सीधे तौर पर हादसों को आमंत्रित करता है। बावजूद इसके, इस पर प्रभावी नियंत्रण और कार्रवाई का अभाव चिंता का विषय बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने यातायात विभाग से मांग की है कि मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त अभियान चलाया जाए, नियमित निगरानी की जाए और ओर याता यात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि शहर में बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम लगाई जा सके।







