Home ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा में कार्बन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट! बायलर फटा, आग से मची...

कोरबा में कार्बन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट! बायलर फटा, आग से मची अफरा-तफरी, 40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

150
0

कोरबा में कार्बन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट! बायलर फटा, आग से मची अफरा-तफरी, 40 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

लोक पल्स न्यूज़ कोरबा सीजी

 

औद्योगिक नगरी कोरबा एक बार फिर बड़े औद्योगिक हादसे से दहल उठी है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में बायलर में हुए भीषण ब्लास्ट के बाद आग भड़क गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय फैक्ट्री में करीब 30 से 40 मजदूर मौजूद थे, जिन्होंने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। फिलहाल किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री से उठते घने काले धुएं ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल, जिला प्रशासन और नगर सेना की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया और बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के आसपास का इलाका सील कर दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कोरबा में औद्योगिक हादसे बार-बार क्यों हो रहे हैं? क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या फिर लापरवाही ने एक बार फिर बड़ा खतरा पैदा कर दिया?

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही यह साफ होगा कि इस हादसे के पीछे तकनीकी खराबी थी या सुरक्षा नियमों की अनदेखी। लोकपल्स न्यूज़, कोरबा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here