Home कोरबा कोरबा में नगरीय निकाय कर्मचारियों का धरना, 18 सूत्रीय मांगों को लेकर...

कोरबा में नगरीय निकाय कर्मचारियों का धरना, 18 सूत्रीय मांगों को लेकर उठाई आवाज

35
0

लोकपल्स न्यूज़ छत्तीसगढ़ कोरबा सच की धड़कन जनता की आवाज

कोरबा में नगरीय निकाय कर्मचारियों का धरना, 18 सूत्रीय मांगों को लेकर उठाई आवाज

कोरबा। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ के आह्वान पर नगर पालिक निगम कोरबा के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस धरने में कर्मचारियों ने वेतन संशोधन, नियमितीकरण और पदोन्नति सहित कई मांगें उठाईं।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, रिक्त पदों पर भर्ती, अस्थायी और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करना तथा सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना शामिल है।

नगर निगम के इंजीनियर अखिलेश शुक्ल ने बताया कि कई कर्मचारी पिछले 10 से 15 वर्षों से प्लेसमेंट और दैनिक वेतन पर काम कर रहे हैं। उन्हें नियमित करने या 4 हजार रुपए अतिरिक्त मानदेय देने की मांग की गई है।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने और प्रदेश स्तर पर आंदोलन आगे बढ़ने की स्थिति में कोरबा में भी अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जा सकता है। वहीं, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here