Home कोरबा कोसाबाड़ी–न्यू कोरबा हॉस्पिटल मार्ग की बदहाली पर AAP ने उठाई आवाज, कलेक्टर...

कोसाबाड़ी–न्यू कोरबा हॉस्पिटल मार्ग की बदहाली पर AAP ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

82
0

लोक पल्स न्यूज छत्तीसगढ़ कोरबा सच की धड़कन जनता की आवाज

कोसाबाड़ी–न्यू कोरबा हॉस्पिटल मार्ग की बदहाली पर AAP ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कोरबा, 22 सितंबर 2026। कोसाबाड़ी से न्यू कोरबा हॉस्पिटल जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता आनंद सिंह ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

आनंद सिंह के अनुसार, सड़क पर मिट्टी डाले जाने के बाद बारिश के चलते मार्ग पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति बन गई है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग, खासकर मरीज और उनके परिजन, न्यू कोरबा हॉस्पिटल पहुंचते हैं।

सड़क पर फिसलन के कारण दोपहिया और अन्य वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। वहीं मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से सड़क से कीचड़ हटाने, गिट्टी या मुरुम डालकर मार्ग को समतल करने और बारिश के दौरान जलभराव व फिसलन की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की गई है।

आनंद सिंह ने कहा कि मरीजों और आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए मार्ग की समस्या का जल्द निराकरण किया जाना जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here