Home कोरबा सीएसईबी चौक पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 10 चालान काटे, 22,300 की...

सीएसईबी चौक पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 10 चालान काटे, 22,300 की रसीद, एक बस जब्त

57
0

लोक पल्स न्यूज़ छत्तीसगढ़ कोरबा सच की धड़कन जनता की आवाज

सीएसईबी चौक पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 10 चालान काटे, 22,300 की रसीद, एक बस जब्त

 

कोरबा के सीएसईबी चौक पर परिवहन विभाग के अधिकारी के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम ने यात्री बसों की सघन चेकिंग की। इस दौरान बसों के दस्तावेज, परमिट और अन्य जरूरी कागजात की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 10 चालान काटे गए, जिनमें कुल ₹22,300 की रसीद काटी गई। वहीं, कार्रवाई के दौरान एक यात्री बस को जब्त कर परिवहन विभाग कार्यालय में खड़ा कराया गया है।

परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। टीम ने बस संचालकों को परिवहन नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज दुरुस्त रखने के निर्देश दिए

परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि यात्री बसों की चेकिंग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here