Home सोशल 18 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का अनावरण, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन...

18 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का अनावरण, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने की पूजा-अर्चना

23
0

18 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का अनावरण, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने की पूजा-अर्चना

लोक पल्स : कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लखन लाल देवांगन ने शहर के विभिन्न शिवालयों में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पूजा-अर्चना की।

मुक्तिधाम में 18 फीट शिव प्रतिमा का अनावरण

जेसीआई कोरबा द्वारा मोतीसागर बस्ती स्थित मुक्तिधाम परिसर में भगवान शंकर की 18 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा नगर विधायक  देवांगन ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रतिमा का अनावरण किया।

इस अवसर पर उन्होंने जेसीआई कोरबा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महापौर कार्यकाल में मुक्तिधाम का कायाकल्प किया गया था और वर्तमान में संस्था द्वारा बेहतर रखरखाव एवं संचालन किया जा रहा है।

विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में हुए शामिल

मंत्री श्री देवांगन ने—

मानिकपुर में भगवान शंकर की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की तथा मंदिर के पास सामुदायिक भवन हेतु 15 लाख रुपये की घोषणा की।

नेहरू नगर, कुआं भट्ट में महिला समिति द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक में भाग लिया तथा मंदिर परिसर में किचन शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

 

बालको नगर, परसा भाटा बिहीबड़ी में नवनिर्मित शंकर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की तथा सामुदायिक भवन हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

बुधवारी बस्ती को सामुदायिक भवन की सौगात

कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गौरी शंकर मंदिर के समीप 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का मंत्री श्री देवांगन ने फीता काटकर लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह, पार्षद सुख सागर निर्मलकर, पंकज देवांगन, नरेंद्र देवांगन, अशोक चावलानी, श्रीमती ममता यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने मंत्री श्री देवांगन का अभिनंदन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here