Home ब्रेकिंग न्यूज़ शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ पाली महोत्सव 2026 का...

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ पाली महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

42
0

 

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ पाली महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

 

लोक पल्स न्यूज़ : ऐतिहासिक नगरी पाली में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ शिव आरती, दीपोत्सव और आकर्षक आतिशबाजी के साथ हुआ। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में शाम लगभग 7 बजे पाली शिव मंदिर घाट पर आयोजित शिव आरती और दीपोत्सव ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

पाली के ऐतिहासिक शिव मंदिर और सरोवर के चारों ओर दीपों की जगमगाती रोशनी तथा शांत आध्यात्मिक माहौल ने धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।

 

मुख्य अतिथि के रूप में लखनलाल देवांगन (वाणिज्य, श्रम, उद्योग, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) की गरिमामयी उपस्थिति में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गंगा आरती और धूप आरती से संपूर्ण परिसर भक्तिमय हो उठा। मंत्री  देवांगन सहित अन्य अतिथियों ने पाली के ऐतिहासिक मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

 

कार्यक्रम में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष अजय जायसवाल तथा ग्राम पंचायत केराझरिया की सरपंच गिरजा सत्यनारायण पैंकरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

दीपों की जगमगाहट, शिव भक्ति की गूंज और रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ भव्य एवं यादगार बन गया। आने वाले दिनों में महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय एवं प्रदेश स्तरीय कलाकार अपनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here