कोरबा में एम.जे. मेमोरियल हॉस्पिटल ने पूरे किए सफल सेवा के 1 वर्ष, प्रथम वर्षगांठ पर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धियां गिनाईं
लोक पल्स न्यूज़ कोरबा
शहर के टी.पी. नगर स्थित मीना जैन मेमोरियल (एम.जे.) मेमोरियल हॉस्पिटल ने अपनी स्वास्थ्य सेवाओं का सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरा कर लिया है। प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने अपनी उपलब्धियों और मरीजों को दी जा रही आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी साझा की।
अस्पताल के अनुसार यहां जनरल मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जरी, गायनेकोलॉजी, शिशु रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में 24×7 इमरजेंसी सेवा, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, कैशलेस उपचार तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों का निःशुल्क इलाज भी किया जा रहा है।
अस्पताल के संचालक डॉ. प्रिंस जैन (एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन) ने बताया कि एक वर्ष के दौरान अस्पताल ने गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए क्षेत्र के लोगों का विश्वास अर्जित किया है। आने वाले समय में और भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों, उनके परिजनों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।








