Home ब्रेकिंग न्यूज़ शहर के बीचो-बीच सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल — सीएसईबी चौकी की पेट्रोलिंग...

शहर के बीचो-बीच सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल — सीएसईबी चौकी की पेट्रोलिंग गाड़ी 15 दिनों से कबाड़, अपने साधनों से गश्त कर रहे पुलिसकर्मी

42
0

शहर के बीचो-बीच सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल — सीएसईबी चौकी की पेट्रोलिंग गाड़ी 15 दिनों से कबाड़, अपने साधनों से गश्त कर रहे पुलिसकर्मी

 

लोक पल्स न्यूज़  : शहर के बीचो-बीच स्थित सीएसईबी चौकी में सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत इन दिनों चिंताजनक बनी हुई है। चौकी की पेट्रोलिंग गाड़ी पिछले करीब 15 दिनों से खराब होकर कबाड़ में तब्दील पड़ी है, लेकिन इसे सुधारने या बदलने को लेकर जिम्मेदारों की उदासीनता साफ नजर आ रही है।

सबसे हैरानी की बात यह है कि यह चौकी शहर के मुख्य और संवेदनशील इलाके में स्थित है, जहां दिन-रात लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद पेट्रोलिंग जैसे जरूरी कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को अपनी निजी गाड़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। कोई अपनी बाइक से गश्त कर रहा है तो कोई उधार के वाहन से इलाके की निगरानी कर रहा है।

इस लापरवाही का सीधा असर शहर की कानून-व्यवस्था पर पड़ रहा है। नियमित पेट्रोलिंग नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ सकते हैं और किसी भी वक्त बड़ी घटना होने की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब शहर के बीचों-बीच ऐसी स्थिति है, तो दूरदराज इलाकों की हालत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर पुलिस विभाग इतने जरूरी संसाधन को लेकर इतना लापरवाह क्यों है?

सूत्रों के मुताबिक, वाहन काफी समय से खराब था, लेकिन समय रहते उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। अब स्थिति यह है कि गाड़ी पूरी तरह बेकार हो चुकी है और चौकी में सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है।

वहीं, इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है। न तो कोई स्पष्ट जवाब सामने आ रहा है और न ही समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल दिखाई दे रही है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब संज्ञान लेता है और कब तक चौकी को नई या ठीक की गई पेट्रोलिंग गाड़ी उपलब्ध कराई जाती है, ताकि शहर के बीचों-बीच सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here