लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी-अधिकारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन
लोक पल्स न्यूज़ कोरबा : कोरबा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले जिले के सैकड़ों कर्मचारी-अधिकारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला संयोजक जगदीश खरे के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत भोजनावकाश के दौरान कर्मचारी-अधिकारी एकजुट होकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारियों ने अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। इस दौरान “अब नई सहिबो, अब नहीं सहिबो – मोदी की गारंटी लेके रहिबो” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से जुलाई 2016 से लंबित महंगाई भत्ता (DA) एरियर्स की राशि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में जमा करने की मांग की गई। इसके साथ ही चार स्तरीय पदोन्नति (8, 16, 24 एवं 32 वर्ष), अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस करने और वेतन विसंगतियों को दूर करने हेतु पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई गई।
इसके अलावा शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा लाभ देने, अनुकंपा नियुक्ति की 10% सीमा समाप्त करने, पंचायत सचिवों का शासकीयकरण, नगरीय निकाय कर्मचारियों को नियमित वेतन एवं समयबद्ध पदोन्नति, तथा सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने सहित अन्य मांगें भी प्रमुख रूप से रखी गईं।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी शामिल हुए और सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का जल्द निराकरण नहीं हुआ, तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र रूप दिया







