Home ब्रेकिंग न्यूज़ वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच तेज, कांग्रेस कमेटी ने किया निरीक्षण,...

वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच तेज, कांग्रेस कमेटी ने किया निरीक्षण, FIR न होने पर उठाए सवाल

36
0

वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच तेज, कांग्रेस कमेटी ने किया निरीक्षण, FIR न होने पर उठाए सवाल

 

लोक प्लस न्यूज़ कोरबा-सक्ती। वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण बायलर हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक घटना में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जबकि कई घायल मजदूरों का इलाज जारी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की है। समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत भी शामिल हैं, जिन्होंने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं होना गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने पूछा कि आखिर इस मामले की जांच कौन करेगा।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि हादसे में प्रदेश के कई मजदूरों की जान चली गई, वहीं दूसरे राज्यों से रोजी-रोटी के लिए आए मजदूर भी इसकी चपेट में आए हैं।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि यदि सुरक्षा मानकों की समय-समय पर जांच होती रहती, तो इस तरह की घटना टाली जा सकती थी। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद प्रदेश सरकार की ओर से कोई जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर नहीं पहुंचा, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

जांच समिति के सदस्य घायलों और उनके परिजनों से भी मिले। समिति जल्द ही अपनी जांच रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को सौंपेगी।

इस दौरान समिति के सदस्य नोबेल वर्मा, रामकुमार यादव, अटल श्रीवास्तव, बालेश्वर साहू, राघवेंद्र सिंह, व्यास कश्यप, शेषराज हरवंश, रहिम गबेल और राजेश अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here