Home कोरबा कोरबा में रायफल शूटिंग एकेडमी का कल भव्य शुभारंभ खिलाड़ियों को मिलेगा...

कोरबा में रायफल शूटिंग एकेडमी का कल भव्य शुभारंभ खिलाड़ियों को मिलेगा नया मंच

31
0

कोरबा में रायफल शूटिंग एकेडमी का कल भव्य शुभारंभ खिलाड़ियों को मिलेगा नया मंच

 

लोक प्लस न्यूज़ कोरबा। नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में निर्मित रायफल शूटिंग रेंज का भव्य शुभारंभ शनिवार शाम 5:30 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  लखनलाल देवांगन एवं महापौर  संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय और सभापति नूतनसिंह ठाकुर की पहल से कोरबा के खिलाड़ियों को निशानेबाजी के प्रशिक्षण के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। स्विमिंग पूल परिसर में लंबे समय से बेकार पड़े कमरे को विकसित कर 10 मीटर एयर रायफल और 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग रेंज तैयार की गई है।

गौरतलब है कि निशानेबाजी के खेल में भारतीय खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, लेकिन कोरबा में शूटिंग रेंज और महंगे उपकरणों की कमी के कारण स्थानीय खिलाड़ियों को रायपुर और दुर्ग जाकर प्रशिक्षण लेना पड़ता था। अब इस एकेडमी के शुरू होने से जिले के खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा मिल सकेगी।

इस पहल से कोरबा के खिलाड़ी निशानेबाजी में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम प्रदेश और देश स्तर पर रोशन कर सकेंगे।

शुभारंभ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत के साथ सभापति नूतनसिंह ठाकुर, पार्षद नरेंद्र देवांगन, पार्षद  मथुरा बाई चंदा, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान, जिला रायफल संघ के अध्यक्ष महेश अग्रवाल सहित खेल संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here