कोरबा का गौरव बढ़ाया! सेंट जेवियर स्कूल के सृजन दुबे ने 10वीं में 95% अंक हासिल कर रचा सफलता का नया कीर्तिमान
लोक प्लस न्यूज़ :कोरबा का गौरव बढ़ाया! सेंट जेवियर स्कूल के सृजन दुबे ने 10वीं में 95% अंक हासिल कर रचा सफलता का नया कीर्तिमान
कोरबा। जिले के मेधावी छात्र सृजन दुबे ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे कोरबा जिले का नाम रोशन किया है।
सृजन दुबे, सेंट जेवियर स्कूल कोरबा के छात्र हैं और पुलिस लाइन, जिला जेल के बगल, कोरबा क्षेत्र के निवासी हैं। वे यातायात कोरबा में पदस्थ मनोज कुमार दुबे के पुत्र हैं। उनकी माता का नाम नीलू दुबे है।
सृजन की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग में भी खासा उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। सहकर्मियों और अधिकारियों ने मनोज कुमार दुबे को बधाई देते हुए सृजन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सृजन ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे छात्र अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा होते हैं।







