बेटी के लापता होने से परिजनों में चिंता, रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर एसपी से लगाई गुहार
लोक प्लस न्यूज़ : कोरबा जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी बेटी के लापता होने को लेकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की है पीड़ित ने थाना स्तर पर शिकायत दर्ज नहीं होने और दुर्व्यवहार का आरोप भी लगाया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अरसेना के आश्रित ग्राम कुटेलवा निवासी सुनील कुजूर ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि उनकी पुत्री संध्या कुजूर 4 अप्रैल से लापता है परिजनों को जानकारी मिली है कि वह गांव के ही एक युवक के साथ गई है लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है और न ही किसी प्रकार का संपर्क हो सका है
पीड़ित पिता का कहना है कि इस संबंध में लेमरु थाना में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है साथ ही थाना प्रभारी द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया गया है जिससे परिवार मानसिक रूप से परेशान और असहाय महसूस कर रहा है
आवेदन में उन्होंने मांग की है कि उनकी पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट तत्काल दर्ज की जाए और उसकी सुरक्षित बरामदगी के लिए शीघ्र कार्रवाई की जाए साथ ही लेमरु थाना में हुई कथित लापरवाही और दुर्व्यवहार की जांच कर उचित कार्रवाई करने की भी मांग की गई है
पीड़ित ने प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की अपील की है अब देखना यह है कि इस मामले में पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है







