Home ब्रेकिंग न्यूज़ डेंगूनाला मोड़ के पास जंगल में खून से लथपथ मिली अज्ञात युवक...

डेंगूनाला मोड़ के पास जंगल में खून से लथपथ मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में सनसनी

495
0

डेंगूनाला मोड़ के पास जंगल में खून से लथपथ मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में सनसनी

लोक प्लस न्यूज़ कोरबा। सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत डेंगूनाला मोड़ के पास जंगल में खून से लथपथ एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, जंगल की ओर गए कुछ लोगों ने झाड़ियों के बीच एक युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर युवक की मौत हो चुकी थी और उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला। इसके बाद तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। शव की स्थिति को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

खबर लिखे जाने तक शव मौके पर ही मौजूद था और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही थी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here