Home क्राइम सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट,  कोरबा पुलिस ने...

सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट,  कोरबा पुलिस ने ली बड़ी बैठक

43
0

सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट,  कोरबा पुलिस ने ली बड़ी बैठक

लोक प्लस न्यूज़ कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा सजग कोरबा  सतर्क कोरबा अभियान के तहत लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में सर्राफा व्यापारियों एवं गोल्ड लोन कंपनियों/वित्तीय संस्थानों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई
बैठक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में आयोजित हुई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी सहित पुलिस अधिकारियों ने जिलेभर से पहुंचे व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में व्यापारियों को प्रत्येक प्रतिष्ठान में हाई क्वालिटी CCTV कैमरे लगाने, रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखने और समय-समय पर कैमरों की जांच कराने के निर्देश दिए गए साथ ही दुकानों एवं कार्यालयों में पर्याप्त रोशनी, प्रशिक्षित एवं सत्यापित सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति और कैश व आभूषण परिवहन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई
पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को कर्मचारियों का पूरा विवरण, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं पते का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने तथा मास्क पहनकर आने वाले लोगों को पहचान सुनिश्चित किए बिना कीमती सामान नहीं देने की हिदायत भी दी गई
कोरबा पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल संबंधित थाना, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर सूचना दें
पुलिस का कहना है कि सजग कोरबा  सतर्क कोरबा अभियान के माध्यम से आम नागरिकों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई और जागरूकता अभियान जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here