विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कोरबा में नि:शुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर, ब्लड शुगर–बीपी जांच व परामर्श उपलब्ध
लोक पल्स न्यूज़ : कोरबा। 7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम “स्वास्थ्य के लिए एक साथ, विज्ञान के साथ खड़े रहें” के तहत “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन अंतर्गत एक विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 7 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय, निहारिका में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में छत्तीसगढ़ के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक एवं लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के सचिव लायन नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा अपनी सेवाएं देंगे। इस दौरान मरीजों को नि:शुल्क रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) एवं ब्लड प्रेशर जांच, आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श तथा आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाइयां भी प्रदान की जाएंगी।
डॉ. शर्मा ने बताया कि इस वर्ष की थीम के अनुरूप लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वे अंधविश्वास, टोना-टोटकों से दूर रहकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं और योग्य चिकित्सकों से उपचार लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें। साथ ही मरीजों को लाइफस्टाइल और संतुलित आहार (डाइट) के बारे में भी विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा।
उन्होंने अंचलवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं। शिविर में पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर समय निर्धारित किया जा सकता है, जिससे लोगों को प्रतीक्षा में असुविधा न हो।







