उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ, भव्य समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि
कोरबा बालकोनगर के न्यू शांति नगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में सर्व यादव समाज के नवीन पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव एवं महापौर संजू देवी राजपूत शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई, जहां सभी अतिथियों ने भगवान राधा-कृष्ण का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात मंत्री देवांगन ने नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में मंत्री देवांगन ने कहा कि यादव समाज आज एकजुटता की मिसाल बन रहा है। समाज के लोग मिलकर प्रगति और विकास की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने “जय यादव-जय माधव” का उद्घोष करते हुए समाज की एकता और सादगी को उसकी सबसे बड़ी पहचान बताया।
उन्होंने आगे कहा कि यादव समाज का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें हमेशा मिलता रहा है। समाज की मांगों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है और कई कार्य पूर्णता की ओर हैं। इनमें रामकृष्ण मंदिर (वार्ड 13) में ऊपरी तल निर्माण, जमनीपाली (वार्ड 54) में सामुदायिक भवन, बलगी दशहरा मैदान (वार्ड 67) में भवन निर्माण तथा बालको (वार्ड 39) स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में निर्माण कार्य शामिल हैं। उन्होंने जल्द ही इन कार्यों के लोकार्पण की घोषणा की।
इस अवसर पर सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, संरक्षक कमलेश यादव सहित अनूप यादव, नाथू यादव, केदार यादव, हीरालाल यादव, राम रतन यादव, चंद्रमणि यादव, सुखीराम यादव, कमल नारायण यादव, शिवलाल यादव, रामायण यादव, सतीश यादव, विनोद यादव, सत्यनारायण यादव, शारदा यादव, अजय यादव, पुरुषोत्तम यादव, बुधवार यादव, भोजपुर जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद मंगल बंदे, अनिल यादव, उत्तम देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन एवं सदस्य उपस्थित रहे।







