Home क्राइम 3 महीने से फरार केंद्रीय जेल का बंदी गिरफ्तार, बस्तर पुलिस की...

3 महीने से फरार केंद्रीय जेल का बंदी गिरफ्तार, बस्तर पुलिस की बड़ी सफलता आरोपी गिरफ्तार 

19
0

3 महीने से फरार केंद्रीय जेल का बंदी गिरफ्तार, बस्तर पुलिस की बड़ी सफलता आरोपी गिरफ्तार

लोक पल्स न्यूज़ | सच की धड़कन, जनता की आवाज़

बस्तर पुलिस को केंद्रीय जेल जगदलपुर से तीन महीने पहले फरार हुए दंडित बंदी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस ने नारायणपुर में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर दोबारा जेल भेज दिया।

जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने केंद्रीय जेल से फरार दंडित बंदी महेंद्र दीवान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मार्च 2026 में केंद्रीय जेल जगदलपुर की दीवार फांदकर फरार हो गया था, जिसके बाद से उसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर नारायणपुर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महेंद्र दीवान (25 वर्ष), निवासी चितालका कलारपारा, जिला दंतेवाड़ा के विरुद्ध कांकेर, बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों में कुल 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी के कई मामले भी शामिल हैं।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुनः जेल भेज दिया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here