Home ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने दिखाया अपना हुनर.

राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने दिखाया अपना हुनर.

17
0

राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने दिखाया अपना हुनर.

लोक पल्स न्यूज़ कोरबा CG

भारतीय राइफल संघ तत्वाधान में प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 25वी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी में किया गया | जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के शूटर्स ने हिस्सा लिया।

। 09 जुलाई को आरम्भ हुई इस प्रतियोगिता का समापन 21 जुलाई को हुआ ।

जिसमें कोरबा जिले के खिलाड़ी एवं टीम कोच आकाश सराफ ने 50m 3 पोजीशन राइफल शूटिंग मेंस प्रतिस्पर्धा में 523 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल (स्वर्ण पदक) हासिल किया और प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई हुए। वहीं जांजगीर जिले के यश पीटर आसना ने 50m राइफल शूटिंग प्रोन पोजीशन में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल(काश्य पदक) हासिल किया और साथ ही 50m पीप साइड राइफल शूटिंग प्रतिस्पर्धा में आकाश सराफ, अक्षय कुमार एंथोनी, कोविद कुमार निर्मलकर, जॉय जोएल लाल और यश आसना सभी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाते हुए ऑल इंडिया G.V. मावलंकर प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई किया |

टीम इवेंट में कोरबा से अक्षय कुमार एंथोनी, जॉय लाल और कोविद कुमार निर्मलकर तीनों ने मिलकर कोरबा जिले को तीसरा स्थान हासिल कर ब्रॉन्ज मैडल दिलाया।

वही इस उपलब्धि व अपने अभ्यास के लिए सभी राइफल प्रतिभागियों ने अपनी सफलता का श्रेय नैशनल रेनाउंड मेडलिस्ट व अपने कोच आकाश सराफ को दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here