Home क्राइम दीपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 57 पौवा देशी शराब के साथ दो...

दीपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 57 पौवा देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

433
0

दीपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 57 पौवा देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

लोक प्लस न्यूज़ कोरबा  जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत दीपका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 57 पौवा रोमियो देशी प्लेन शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले के थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना दीपका पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग मोटरसाइकिल से अवैध रूप से देशी शराब परिवहन कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दीपका से दर्री की ओर जा रहे दो युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से 57 पौवा रोमियो देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 5 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शराब के साथ घटना में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

पकड़े गए आरोपियों में

विजय यादव पिता बोधन यादव उम्र 26 वर्ष निवासी अयोध्यापुरी दर्री थाना दर्री जिला कोरबा तथा

संदीप साहू पिता बलराम साहू उम्र 21 वर्ष निवासी जेलगांव चौक क्वार्टर नंबर 583 थाना दर्री जिला कोरबा शामिल हैं।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here