Home ब्रेकिंग न्यूज़ हमले के आरोपी रज्जाक अली पर निगम का बुलडोजर, पुलिस सुरक्षा में...

हमले के आरोपी रज्जाक अली पर निगम का बुलडोजर, पुलिस सुरक्षा में ढहाया गया अवैध निर्माण

490
0

हमले के आरोपी रज्जाक अली अवैध घर पर चला निगम का बुलडोजर, पुलिस सुरक्षा में ढहाया गया अवैध निर्माण

लोक पल्स न्यूज़ कोरबा में भाजपा नेता शिव बालक सिंह तोमर पर जानलेवा हमले के मामले के मुख्य आरोपी और जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली पर अब प्रशासन का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। हत्या के प्रयास के केस में गिरफ्तारी के बाद नगर निगम ने उसके कथित अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की। सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर रेत घाट के सामने बने दो मंजिला भवन के दस्तावेजों की जांच में निर्माण अवैध पाए जाने के बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह से ध्वस्तीकरण शुरू किया गया। कार्रवाई से पहले भवन में रखा सामान बाहर निकलवाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं क्षेत्र में यह चर्चा भी रही कि इतना बड़ा निर्माण होने के बावजूद पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई। फिलहाल निगम की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here