रामनवमी पर भव्य भंडारे में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की सहभागिता, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं
लोक पल्स न्यूज़ : कोरबा – रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य भंडारा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सहभागिता निभाई। उन्होंने बुधवारी बाजार स्थित राम जानकी मंदिर तथा साडा कॉलोनी, जमनीपाली स्थित सर्व देव शिव मंदिर में आयोजित भंडारे में पहुंचकर पूजा-अर्चना की एवं प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर उनके आगमन पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। अग्रवाल ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। साथ ही यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पूर्व मंत्री ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की







