पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
लोक पल्स न्यूज़ :
कोरबा – रामभक्ति और आस्था के माहौल के बीच आज दिनांक 28 मार्च को प्रातः 11:00 बजे कोरबा रेलवे स्टेशन से पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह तीर्थयात्रा राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर द्वारा आयोजित की गई, जिसमें श्रद्धालुओं का दल छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के माध्यम से वृंदावन धाम सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुआ।
इस अवसर पर पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करे। उन्होंने कामना की कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा पूर्ण कर अपने अनुभवों से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करें।
यह यात्रा भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन एवं आसपास के पावन स्थलों के दर्शन और आध्यात्मिक अनुभूति के उद्देश्य से आयोजित की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक ऊर्जा प्राप्त होगी।
राधाकृष्ण महिला समिति द्वारा इस आयोजन के माध्यम से समाज में धार्मिक आस्था एवं एकजुटता को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास किया गया है।







