Home ब्रेकिंग न्यूज़ यूपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले राज पटेल को महापौर ने प्रदान...

यूपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले राज पटेल को महापौर ने प्रदान की 01 लाख रु. की प्रोत्साहन राशि

20
0

यूपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले राज पटेल को महापौर ने प्रदान की 01 लाख रु. की प्रोत्साहन राशि

 

लोक पल्स न्यूज़ : मानसनगर कोरबा निवासी  राज पटेल द्वारा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की मुख्य लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने पर नगर में हर्ष का वातावरण है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने उन्हें महापौर सम्मान निधि से 01 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया।

नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन, साकेत स्थित अपने कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में महापौर श्रीमती राजपूत ने  राज पटेल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल राज पटेल और उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे कोरबा शहर के लिए गर्व का विषय है।

उल्लेखनीय है कि वार्ड क्रमांक 19, मानसनगर निवासी  राज पटेल ने 22 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। वे नगर निगम कोरबा क्षेत्र के पहले ऐसे युवा हैं, जिन्होंने इस कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की है।

इस अवसर पर  राज पटेल की माता  शकुंतला पटेल, उनके परिजन, निगम सचिव  रामेश्वर सिंह कंवर, महापौर के निज सहायक  सचिन तिवारी,  संजय झा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

महापौर ने  पटेल के माता-पिता एवं परिजनों को भी इस सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि युवाओं की यह उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here