Home ब्रेकिंग न्यूज़ घंटाघर रोड पर मौत को खुला न्योता, 10 मीटर दूरी पर बिना...

घंटाघर रोड पर मौत को खुला न्योता, 10 मीटर दूरी पर बिना सुरक्षा का ट्रांसफार्मर – बिजली विभाग की घोर लापरवाही

145
0

घंटाघर रोड पर मौत को खुला न्योता, 10 मीटर दूरी पर बिना सुरक्षा का ट्रांसफार्मर – बिजली विभाग की घोर लापरवाही

लोक पल्स न्यूज़ : कोरबा। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र घंटाघर रोड पर बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहाँ मुख्य मार्ग से महज 10 मीटर की दूरी पर एक खुला ट्रांसफार्मर रखा गया है, जो सीधे तौर पर आम नागरिकों की जान को खतरे में डाल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के आसपास न तो कोई सुरक्षा घेरा लगाया गया है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग, बच्चे और वाहन ओर जानवर गुजरते हैं, ओर वही पर एक गाने रस का दुकान ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
सबसे हैरानी की बात यह है कि बिजली विभाग को इस स्थिति की जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह स्पष्ट रूप से विभाग की घोर लापरवाही और उदासीनता को दर्शाता है।
यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। अब सवाल यह उठता है कि क्या बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया जाए और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here