कन्नौजिया राठौर समाज ने किया शीतल शरबत वितरण
लोक पल्स न्यूज़ :
कोरबा – कोरबा। चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा के दौरान कन्नौजिया राठौर समाज द्वारा घंटाघर चौक पर श्रद्धालुओं के लिए शीतल शरबत वितरण किया गया। शोभायात्रा में शामिल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शीतल शरबत ग्रहण कर अपना गला तर किया।
इस सेवा कार्य में समाज के कई सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। इस अवसर पर हरीश राठौर, चेतन राठौर, नंद कुमार साव, विजय राठौर, राजेश राठौर, परमानंद राठौर, घनश्याम राठौर, संतोष राठौर, संजय राठौर, मूलचंद राठौर, भूपेन्द्र राठौर, शैलेन्द्र राठौर, शत्रुघन राठौर, टेकराम राठौर, सुभाष राठौर और सोनू राठौर सहित समाज की महिलाओं एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।







