Home ब्रेकिंग न्यूज़ उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन के निवास पर कल होली स्नेह मिलन...

उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन के निवास पर कल होली स्नेह मिलन समारोह की धूम

52
0

उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन के निवास पर कल होली स्नेह मिलन समारोह की धूम

लोक पल्स न्यूज़ : कोरबा। लखन लाल देवांगन के चारपारा कोहड़िया स्थित निवास में 4 मार्च को होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगा।

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंत्री  देवांगन के निवास पर होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक एवं आमजन के शामिल होने की संभावना है।

मंत्री श्री देवांगन ने सभी सम्मानित नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं गणमान्यजनों से कार्यक्रम में शामिल होकर होली के पावन पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का आग्रह किया है।

होली मिलन समारोह में रंग-गुलाल, पारंपरिक शुभकामनाओं के आदान-प्रदान और आत्मीय मुलाकात का विशेष आयोजन रहेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here