हेडिंग :
टी.एस. बाबा के व्यापक जनसंपर्क अभियान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्ज
टी.एस. बाबा कोरबा दौरा
लोक प्लस कोरबा छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता T. S. Singh Deo (टी.एस. बाबा) के दो दिवसीय कोरबा प्रवास ने जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, आदिवासी समाज, युवाओं एवं आम जनता में नया उत्साह भर दिया। जल-जंगल-जमीन एवं आदिवासी अधिकारों की रक्षा के समर्थन में 24 मई को बुका में आयोजित विशाल आदिवासी महासम्मेलन में शामिल होने पहुंचे बाबा ने भाजपा सरकार पर आदिवासियों के पारंपरिक अधिकार छीनने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि बांगो बांध निर्माण से विस्थापित आदिवासी परिवारों को वर्षों पूर्व मत्स्याखेट की अनुमति दी गई थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने ठेकेदारी प्रथा लागू कर उनके अधिकार समाप्त कर दिए, जिससे हजारों परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। बाबा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आदिवासियों, किसानों, मजदूरों और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है।
महासम्मेलन के बाद टी.एस. बाबा ने जिलेभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। कटघोरा पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष रतन मित्तल, डॉ. शेख इश्तियाक एवं युवा नेता शिवम गुप्ता के निवास पहुंचकर मुलाकात की। इसके बाद वे एनटीपीसी गेस्ट हाउस कावेरी भवन पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।
25 मई को दर्री क्षेत्र में पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर, जमनीपाली मंडल अध्यक्ष रोपा तिर्की एवं दर्री मंडल अध्यक्ष इकबाल कुरैशी के निवास पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। हर स्थान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने पुष्पमालाओं, आतिशबाजी और बैंड-बाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान आम लोगों ने अपनी समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं।
बालकोनगर क्षेत्र में बाबा ने नेता प्रतिपक्ष कृपा राम साहू के निवास पहुंचकर जनसमस्याएं सुनीं। वहीं भदरापारा में ब्लॉक अध्यक्ष ए.डी. जोशी के निवास पर ग्रामीणों से संवाद करते हुए बिजली, पेयजल, रोजगार एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। चेक पोस्ट क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्ष देवीदयाल सोनी के निवास पहुंचकर भी उन्होंने आम नागरिकों से मुलाकात की।
रविशंकर शुक्ल नगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव विकास सिंह के निवास पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पूर्व मंत्री Jaisingh Agrawal के निवास पर मीडिया से चर्चा करते हुए बाबा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश की जनता परेशान है तथा किसानों, आदिवासियों और युवाओं के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है।
दोपहर बाद भिलाईखुर्द गांव में किसान कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य अमन पटेल के निवास पहुंचे बाबा से ग्रामीणों ने एसईसीएल विस्तार परियोजना से जुड़े भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, पुनर्वास एवं रोजगार की समस्याएं साझा कीं। इस पर बाबा ने प्रभावित परिवारों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ने का भरोसा दिलाया।
इसके बाद उन्होंने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र प्रताप जायसवाल के निवास पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, प्रबुद्ध नागरिकों एवं व्यवसायियों से मुलाकात की। कुसमुंडा, बलगीखार, घुड़देवा एवं बांकीमोंगरा क्षेत्र में भी विभिन्न कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के निवास पहुंचकर आम जनता से संवाद किया।
टी.एस. बाबा के इस व्यापक जनसंपर्क अभियान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता में नई ऊर्जा का संचार किया। लोगों ने उनके आत्मीय व्यवहार, जनसंपर्क शैली और आम जनता के बीच लंबे समय तक रुककर संवाद करने की शैली की सराहना की। कोरबा में यह उनका पहला विस्तृत दौरा रहा, जिसमें उन्होंने लगातार दो दिनों तक विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सीधे जनता से संवाद स्थापित किया।
इस दौरान पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान, नत्थूलाल यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री हरीश परसाई, सचिव बी.एन. सिंह, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









