Home राजनीती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, जयसिंह...

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, जयसिंह अग्रवाल बोले  देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात

32
0

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, जयसिंह अग्रवाल बोले  देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात

लोक प्लस न्यूज़ कोरबा  ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती ईंधन कीमतों के चलते आम जनता परेशान है और हालात धीरे-धीरे अघोषित आपातकाल जैसे बनते जा रहे हैं

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता पहले से आर्थिक संकट से जूझ रही है। ऐसे समय में सोना न खरीदने, विदेश यात्रा टालने और गैस-तेल की खपत कम करने जैसी अपीलें लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों को राहत देने के बजाय केवल सलाह देने तक सीमित है।

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि पिछले दो महीनों में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम आदमी का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई का असर अब हर जरूरत की चीज पर दिखाई दे रहा है।

किसानों की समस्याओं को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उनका कहना था कि किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के हितों की बात तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसान परेशान हैं।

ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन भंडारण को लेकर भी पूर्व मंत्री ने सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संकट के समय सरकार कमजोर नजर आती है और इसका असर सीधे देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता पर पड़ता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की। इस दौरान रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर सहित कई कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू कोरबा महामंत्री शशि अग्रवाल वार्ड पार्षद सुखसागर निर्मकल अर्चना उपाध्याय  कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here