Home ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा में पेट्रोल डीजल संकट गहराया पंपों पर लंबी कतारें जनता परेशान...

कोरबा में पेट्रोल डीजल संकट गहराया पंपों पर लंबी कतारें जनता परेशान प्रशासन के दावों पर उठे सवाल

63
0

कोरबा में पेट्रोल डीजल संकट गहराया पंपों पर लंबी कतारें जनता परेशान प्रशासन के दावों पर उठे सवाल

लोक प्लस न्यूज़ कोरबा जिले में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की किल्लत ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं शहर के कई पेट्रोल पंपों में ईंधन खत्म होने की स्थिति बन गई है जबकि कुछ पंपों पर सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल मिलने से भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही लोग वाहनों की लंबी कतार में खड़े नजर आ रहे हैं कई जगहों पर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के बीच बहस और अव्यवस्था की स्थिति भी देखने को मिली

एक ओर सरकार और जिला प्रशासन लगातार यह दावा कर रहे हैं कि जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ और ही दिखाई दे रही है कई पेट्रोल पंपों पर नो पेट्रोल और डीजल समाप्त के बोर्ड लगाए गए हैं इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है

शहरवासियों का कहना है कि यदि वास्तव में ईंधन की कमी नहीं है तो फिर पंप सूखे क्यों पड़े हैं आम जनता को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, कई लोग बिना पेट्रोल भरवाए वापस लौट रहे हैं सबसे ज्यादा परेशानी नौकरीपेशा लोगों ऑटो चालकों, बाइक सवारों और मालवाहक वाहन चालकों को हो रही है

स्थिति यह है कि कुछ पेट्रोल पंपों में जैसे ही टैंकर पहुंचने की खबर लगती है, वहां भारी भीड़ जमा हो जाती है। लोग डर के कारण जरूरत से ज्यादा पेट्रोल भरवा रहे हैं, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। दूसरी तरफ कई पंप संचालक सप्लाई प्रभावित होने की बात कह रहे हैं

जनता का आरोप है कि प्रशासन सिर्फ बयानबाजी कर रहा है लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है यदि जल्द हालात नहीं सुधरे तो आने वाले दिनों में परिवहन व्यवस्था और रोजमर्रा की जिंदगी पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है

फिलहाल लोग यही सवाल पूछ रहे हैं कि जब कमी नहीं तो फिर कोरबा के पेट्रोल पंप खाली क्यों हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here