8 मई को रिलीज होगी छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मोला लव होगे’, नए और दिग्गज कलाकारों का सग
राज्यभर के मल्टीप्लेक्स में एक साथ रिलीज, सुपरस्टार करन खान और रजनीश झांझी पहली बार साथ दिखेंगे
लोक प्लस न्यूज़ अनुमोद फिल्म्स के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म मोला लव होगे’ आगामी 8 मई को राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में रिलीज होने जा रही है। यह जानकारी प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान फिल्म के निर्माता-निर्देशक अनुमोद राजवैद्य ने दी
उन्होंने बताया कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ की एक अलग तरह की रोमांटिक और पारिवारिक फिल्म है, जिसमें नए और अनुभवी कलाकारों का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। फिल्म में नायक के रूप में छत्तीसगढ़ के नवोदित कलाकार आयुष राजवैद्य नजर आएंगे, जो अपने नाटकों के माध्यम से पहले ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं
वहीं, फिल्म की नायिका भानुप्रतापपुर की तिरांजली गोस्वामी हैं, जिनकी यह पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म है। इसके अलावा फिल्म में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार करन खान, रजनीश झांझी, संजय महानंद, पुष्पेंद्र सिंह, जागेश्वरी मेश्राम और विक्रम राज जैसे दिग्गज कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे
विशेष बात यह है कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के इतिहास में पिछले 26 वर्षों में पहली बार करन खान और रजनीश झांझी एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे
फिल्म की कहानी और पटकथा अनुमोद राजवैद्य ने लिखी है। संगीत अनुग्रह मिडियन, प्रदीप साठिया और ओमकार चौहान ने दिया है, जबकि गीतों को शेख अमिन, अनुराग शर्मा, सुनील सोनी, कंचन जोशी, दीक्षा धनगर और दीपिका धनगर ने अपनी आवाज दी है।
फिल्म के गीत ‘डोंट टच माय गगरी मोला मुंबई घुमा दे राजा और नैना रे नैना को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है छत्तीसगढ़ की खूबसूरत लोकेशनों पर फिल्मांकन ने गीतों को और आकर्षक बना दिया है
निर्माता-निर्देशक अनुमोद राजवैद्य की यह दूसरी छत्तीसगढ़ी फिल्म है, जबकि अनुमोद फिल्म्स के बैनर तले यह पहली फिल्म है फिल्म की शूटिंग पूरी तरह छत्तीसगढ़ में की गई है
यह फिल्म एक ऐसे युवा वर्ग की कहानी को दर्शाती है, जो आधुनिक होने के साथ-साथ अपनी पारिवारिक और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ा हुआ है। फिल्म में रोमांस, एक्शन, कॉमेडी, थ्रिल और सस्पेंस का पूरा मिश्रण है, जिसे दर्शक अपने परिवार के साथ देख सकते हैं
फिल्म 8 मई को छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख शहरों के टॉकीज और मल्टीप्लेक्स में एक साथ रिलीज होगी









