Home ब्रेकिंग न्यूज़ लोक पल्स न्यूज़ शहर में पेट्रोलिंग के दावों के बीच खून-खराबा! बर्थडे...

लोक पल्स न्यूज़ शहर में पेट्रोलिंग के दावों के बीच खून-खराबा! बर्थडे पार्टी के बाद दोस्त ने दोस्त को कुचला

349
0

 

लोक पल्स न्यूज़ शहर में पेट्रोलिंग के दावों के बीच खून-खराबा! बर्थडे पार्टी के बाद दोस्त ने दोस्त को कुचला

कोरबा में पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग और सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के बीच एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट के बाहर बर्थडे पार्टी के बाद हुए विवाद में एक युवक ने कथित तौर पर अपने ही दोस्त को बोलेरो कैंपर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक दीपका क्षेत्र के 10 से 12 युवक जन्मदिन मनाने मीरा रिजॉर्ट पहुंचे थे। पार्टी के दौरान शुरू हुआ विवाद बाहर सड़क तक पहुंच गया। आरोप है कि गुस्से में तुषार ढांडा ने कैंपर वाहन उज्जवल दीवान के ऊपर चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया।

घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उरगा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और देर रात होने वाली ऐसी घटनाओं को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here