Home क्राइम कोरबा में मोबाइल और चांदी की चेन लूट का खुलासा, दो आरोपी...

कोरबा में मोबाइल और चांदी की चेन लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

117
0

लोकपल्स न्यूज़ छत्तीसगढ़ कोरबा सच की धड़कन जनता की आवाज

कोरबा में मोबाइल और चांदी की चेन लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा में ‘सजग कोरबा–सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत पुलिस ने मोबाइल और चांदी की चेन लूट के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है, जहां अक्टूबर 2025 में पार्सल लेकर घर लौट रहे युवक के साथ तीन आरोपियों ने मारपीट कर उसका मोबाइल और करीब 22 हजार रुपये कीमत की चांदी की चेन लूट ली थी।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने लूटे गए मोबाइल के आईएमईआई नंबर और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर राम रतन खैरवार और राजकली को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक, लूटे गए मोबाइल को एक अन्य आरोपी प्रेम साहू ने बेच दिया था। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम और घटना में प्रयुक्त जुपिटर स्कूटी बरामद की गई है। वहीं, फरार आरोपी की तलाश जारी है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here