Home क्राइम सक्ती में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार;...

सक्ती में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार; 7 मोटरसाइकिलें बरामद

18
0

लोकपल्स न्यूज़ छत्तीसगढ़ कोरबा सच की धड़कन जनता की आवाज

सक्ती में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार; 7 मोटरसाइकिलें बरामद

 

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वाहन चोरी के मामले में थाना सक्ती पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी एवं संदिग्ध 7 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों का अन्य जिलों में हुई वाहन चोरी की घटनाओं से कनेक्शन खंगाला जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, केरीबंधा निवासी बाबूलाल बरेठ ने 6 सितंबर 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 सितंबर को एसडीएम कार्यालय सक्ती के पास गुप्ता होटल के बगल में खड़ी उनकी हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 373/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बुधवारी बाजार में दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उनके कब्जे एवं निशानदेही से कुल 7 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। वाहनों के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने और विवेचना में संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवराज सिदार (38 वर्ष), निवासी छितापड़रिया, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती, वर्तमान निवासी रायगढ़ और रवि कुमार यादव (28 वर्ष), निवासी लोहर्सी, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा, वर्तमान निवासी रायगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बरामद मोटरसाइकिलों के वास्तविक स्वामित्व और चोरी के स्रोत का पता लगाया जा रहा है। साथ ही वाहन चोरी और उनकी खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में की गई। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here