Home क्राइम कोरबी में धान के खेत से 389 नग गोवा व्हिस्की जब्त, आरोपी...

कोरबी में धान के खेत से 389 नग गोवा व्हिस्की जब्त, आरोपी गिरफ्तार

39
0

कोरबी में धान के खेत से 389 नग गोवा व्हिस्की जब्त, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश निर्मित 70.02 लीटर अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए रखने का आरोप, पुलिस ने भेजा रिमांड पर

कोरबा। जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी कोरबी, थाना पसान की टीम ने धान के खेत से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की की 389 नग बोतलें, कुल 70.02 लीटर शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम देहात भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अलगाडांड घोसारा निवासी धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार अपने घर के पास स्थित धान के खेत में बिक्री के लिए मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब छिपाकर रखा है।

सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में टीम ने बताए गए स्थान पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान धान के खेत से 389 नग गोवा व्हिस्की की बोतलें, कुल 70.02 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार, पिता घूरसाय बिंझवार, उम्र 45 वर्ष, निवासी अलगाडांड घोसारा, चौकी कोरबी, थाना पसान, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया है।

मामले में अपराध क्रमांक 0/026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को रिमांड पर भेजा जा रहा है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह (क्रमांक 199), आरक्षक संजय साहू, परमानंद दिवाकर, टंकेश्वर पटेल एवं रोशन पांडे शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान का हिस्सा बताया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here