लोक पल्स न्यूज़ छत्तीसगढ़ कोरबा
परशुराम भवन मे सावन उत्सव में बिखरे संस्कृति और उल्लास के रंग, महिलाओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
कोरबा मां दुर्गा सेवा एवं कल्याण समिति, द्वारा रविवार, 16 अगस्त 2026 को बुधवारी बाजार स्थित परशुराम भवन, सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सावन मास की उमंग, भारतीय संस्कृति और महिलाओं की प्रतिभा को समर्पित इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं ने इस महोत्सव काफी उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा स्वागत गीत, सुआ नृत्य, आदिवासी नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। जो मनमोहक कार्यक्रम में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया और पूरा वातावरण सावन के उल्लास से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में मंगला गुप्ता ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि भुवनेश्वरी साहू उपविजेता रहीं। माला प्रतियोगिता में सुभागी गुप्ता विजेता तथा श्रीमती ममता पटेल उपविजेता रहीं।
इसी तरह सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में श्रीमती मनीषा गोस्वामी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्रोपती चंद्रा उपविजेता रहीं। वहीं सावन क्वीन प्रतियोगिता में प्रेमा शुक्ला एवं श्रीमती सीमा सिंह ने अपनी प्रतिभा और आकर्षक प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमा एवं डॉ. नीति तिवारी उपस्थित रहीं। मंच संचालन की जिम्मेदारी अरुणा सान्याल ने निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भी सुश्री अरुणा सान्याल ने की।
आयोजन को सफल बनाने में समिति की अध्यक्ष अरुणा सोनी, उपाध्यक्ष सरला सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेमा शुक्ला, सचिव श्रीमती नीलम, सह-सचिव श्रीमती पूनम राय, श्रीमती राजकुमारी, श्रीमती केया सेनगुप्ता एवं श्रीमती प्रतिमा तथा कार्यकारिणी सदस्यों श्रीमती मधु बाजपेई, कुमारी आभा और श्रीमती राजेश्वरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सावन उत्सव को केवल मनोरंजन तक सीमित न रखते हुए भारतीय संस्कृति, लोक परंपरा और महिला प्रतिभा का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। आयोजन में शामिल महिलाओं ने एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया और सावन की खुशियों को सामूहिक रूप से साझा किया।
मां दुर्गा सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा आयोजित यह सावन उत्सव महिलाओं के लिए प्रतिभा प्रदर्शन, आपसी मेल-जोल और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का एक सुंदर मंच बनकर सामने आया। आयोजन के समापन पर सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।








