Home ब्रेकिंग न्यूज़ खस्ताहाल सड़क ओर पुल की मरमत की माग को लेकर एनएसयूआई व...

खस्ताहाल सड़क ओर पुल की मरमत की माग को लेकर एनएसयूआई व युवा कांग्रेस का चका जाम

142
0

लोक पल्स न्यूज़ छत्तीसगढ़

खस्ताहाल सड़क और पुल की मरम्मत की मांग को लेकर एनएसयूआई व युवा कांग्रेस का चक्का जाम

कोरबा। एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को रुमगड़ा रोड स्थित राखड़ डेम के समीप पुल (बालको परसाभाटा चौक मार्ग) पर खस्ताहाल सड़क एवं जर्जर पुल की मरम्मत की मांग को लेकर चक्का जाम आंदोलन आयोजित किया जाएगा।

आंदोलन की शुरुआत सुबह 10:30 बजे मेजर ध्यानचंद चौक, दर्री से रैली के साथ होगी, जिसके बाद सुबह 11:30 बजे से बालको स्थित कार्यक्रम स्थल पर भारी वाहनों के खिलाफ चक्का जाम किया जाएगा।

आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन के दौरान एम्बुलेंस, राहगीरों, मोटरसाइकिलों तथा अन्य सामान्य चार पहिया वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह आंदोलन केवल भारी वाहनों के विरोध में किया जाएगा।

एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सड़क और पुल की मरम्मत की मांग को मजबूती देने की अपील की है।

लोकपल्स न्यूज़ छत्तीसगढ़ सच की धड़कन जनता की आवाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here