लोक पल्स न्यूज़ छत्तीसगढ़
कटघोरा में भीषण सड़क हादसा: बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, आधा दर्जन से ज्यादा घायल, दो की हालत गंभीर
कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सेनानी पेट्रोल पंप के पास यात्रियों से भरी यादव बस और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि बोलेरो में सवार दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर से कोरबा आ रही यादव बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे, वहीं बोलेरो में चार लोग यात्रा कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक के कारण बस चालक को सामने से आ रही बोलेरो को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल सकी, जिससे दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस पहुंची और 108 एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किए जाने की तैयारी है।
हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर बहाल कराया। पुलिस ने अवैध रूप से खड़े ट्रक को हादसे का मुख्य कारण मानते हुए जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे








