Home कोरबा सभापति की पाठशाला’ का शुभारंभ: सभापति और पार्षद बने शिक्षक, सरकारी स्कूल...

सभापति की पाठशाला’ का शुभारंभ: सभापति और पार्षद बने शिक्षक, सरकारी स्कूल के बच्चों को पढ़ाया

75
0

लोकपल्स न्यूज़ छत्तीसगढ़

 

‘सभापति की पाठशाला’ का शुभारंभ: सभापति और पार्षद बने शिक्षक, सरकारी स्कूल के बच्चों को पढ़ाया

कोरबा नगर पालिका निगम द्वारा शिक्षा को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में एक नई पहल की गई है।  “सभापति की पाठशाला” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर और जनप्रतिनिधियों ने शासकीय माध्यमिक शाला सीतामणी पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया और समाज के शिक्षित लोगों से सप्ताह में एक-दो घंटे सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने की अपील की।

अभियान के तहत सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कक्षा सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी और गणित पढ़ाया। एमआईसी सदस्य उर्वशी राठौर, पार्षद राधा बाई और रुबिदेवी सागर ने भी बच्चों के साथ संवाद कर खेल, कला और सामान्य ज्ञान की जानकारी साझा की।

सभापति ने कहा कि यदि समाज का हर शिक्षित नागरिक सप्ताह में एक-दो घंटे सरकारी स्कूलों के बच्चों को पढ़ाने का संकल्प ले, तो शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ समाज को शिक्षित, अनुशासित, नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने में भी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा स्कूल की समस्याओं की जानकारी लेकर उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। शाला विकास समिति, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने इस पहल को शिक्षा और सामाजिक जागरूकता की दिशा में प्रेरणादायी कदम बताया।

लोकपल्स न्यूज़ छत्तीसगढ़

सच की धड़कन, जनता की आवाज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here