Home ब्रेकिंग न्यूज़ बालको सेवा निवीत मैत्री श्यान सदन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय दास वैष्णव...

बालको सेवा निवीत मैत्री श्यान सदन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय दास वैष्णव का कामगार कल्याण समिति के द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया

160
0

बालको सेवा निवीत मैत्री श्यान सदन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय दास वैष्णव का असंगठित विद्युत कामगार कल्याण समिति के द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया

लोकपल्स न्यूज़ : कोरबा। शहर के घंटाघर चौक के समीप विद्युत कामगार कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष राजेश दुबे के नेतृत्व में बालको सेवा निवीत मैत्री श्यान सदन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय दास वैष्णव के सम्मान में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर विद्युत कामगार कल्याण समिति की ओर से नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय दास वैष्णव को माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय सम्मान प्रदान किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं संगठित बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।

कार्यक्रम का मंच संचालन करमजीत भारद्वाज द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बालको सेवा निवीत मैत्री श्यान सदन सेवा निवृत्त साथियों के हितों की रक्षा, आपसी समन्वय और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अजय दास वैष्णव के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

समारोह में विद्युत कामगार कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश दुबे, सचिव मुकेश सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष तिलक धुर्वे, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सदस्य रमेश साहू, प्रदीप द्विवेदी, करमजीत भारद्वाज, अजित दादा, विशेश्वर राठौर, मिश्रा महाराज, रवि शोन, छेदीलाल केसरवानी, मनोज रतन परखी, मीडिया प्रभारी कमल तिवारी, विजय जायसवाल सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन उपरांत संगठन की ओर से स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई, जिसमें सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की। पूरा आयोजन सौहार्दपूर्ण, उत्साहपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

समिति के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में संगठन सामाजिक सरोकारों, सेवा कार्यों एवं सदस्यों के कल्याण के लिए और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here