Home कोरबा कोरबा में 1 नवंबर को होगा स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार, 18 वर्ष...

कोरबा में 1 नवंबर को होगा स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार, 18 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन ड्रॉप्स

5
0

कोरबा में 1 नवंबर को होगा स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार, 18 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन ड्रॉप्स

 

कोरबा। बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और उनके बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास के उद्देश्य से 1 नवंबर 2026, रविवार को कोरबा में स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।

कार्यक्रम का आयोजन निहारिका रोड स्थित महानदी कॉम्प्लेक्स के दुकान क्रमांक 10 एवं 11, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय में किया जाएगा। नाड़ी वैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा अति शुभ रवि पुष्य नक्षत्र के अवसर पर बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन की आयुर्वेदिक ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, इस अवसर पर बच्चों का निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण भी किया जाएगा। साथ ही बच्चों की उम्र के अनुसार उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए उपयोगी आहार-विहार की जानकारी अभिभावकों को दी जाएगी। इसके अलावा बच्चों के स्वास्थ्य और बेहतर विकास के लिए उपयोगी योग एवं प्राणायाम का निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

आयोजकों ने अभिभावकों से अपने बच्चों को इस कार्यक्रम में शामिल कराने की अपील की है। बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें अधिक समय तक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए पहले से निर्धारित समय प्राप्त करना आवश्यक बताया गया है।

संपर्क: स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार के लिए मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर पंजीयन एवं निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here