Home कोरबा जिला फटाका संघ के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए उद्योग मंत्री...

जिला फटाका संघ के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत

5
0

जिला फटाका संघ के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत

कोरबा। जिला फटाका संघ कोरबा द्वारा दीपावली पर्व के मद्देनजर इंदिरा स्टेडियम, टीपी नगर में अस्थायी पटाखा बाजार के संचालन की तैयारी शुरू कर दी गई है। शासन के नियमों के अनुसार संचालित होने वाले इस पटाखा बाजार को लेकर जिला फटाका संघ द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत शामिल हुईं।

इस अवसर पर पार्षद एवं एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षद, फटाका संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्यापारियों की सफलता और सुरक्षित दीपावली की कामना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि जिला फटाका संघ द्वारा हर वर्ष टीपी नगर में पटाखा बाजार का संचालन किया जाता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी व्यापारी सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय संचालित करें और उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि दीपावली असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है, जो सभी के जीवन में नई रोशनी और खुशियां लेकर आता है।

मंत्री  देवांगन ने शहरवासियों से दीपावली के दौरान आतिशबाजी का आनंद लेते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने पटाखा बाजार के आयोजन के लिए जिला फटाका संघ के अध्यक्ष श्री अश्वनी मिश्रा की सराहना करते हुए बाजार के सफल संचालन के लिए संघ के सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को शुभकामनाएं दीं।

दीपावली पर शहरवासियों के जीवन में आएं नई खुशियां : महापौर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि दीपावली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद अयोध्या लौटे थे, जिसकी खुशी में लोगों ने दीप जलाकर उत्सव मनाया। तभी से दीपावली का पर्व प्रकाश, खुशियों और उत्साह के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

 

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस वर्ष की दीपावली सभी व्यापारियों एवं शहरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और नई खुशियां लेकर आए। उन्होंने व्यापारियों की उन्नति और पटाखा बाजार के सफल संचालन की कामना भी की।

कार्यक्रम में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी ने भी अपने विचार रखे।

 

संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित

 

इस दौरान जिला फटाका संघ के अध्यक्ष श्अश्वनी मिश्रा अमृतलाल गुप्ता, शत्रुघ्न, ए. फारूक मेमन, नरेश जगवानी, रामकेश विश्वकर्मा, सचिव पवन विश्वकर्मा, अमीन मेमन, उपाध्यक्ष सुमित पाहुजा, राजेश ठाकुर, सहसचिव महेश चंद्र, उत्तम, मयूर विश्वकर्मा, मोनू आदिले, अभिमन्यु राठौर, दविंदर सिंह गांधी, पप्पू तिवारी, विजय सिंह, प्रज्वल ठाकुर, आशीष बंजारे, राजू जोगी, गणेश पटेल सहित संघ के अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

भूमि पूजन कार्यक्रम के साथ ही दीपावली के अवसर पर टीपी नगर स्थित अस्थायी पटाखा बाजार के संचालन की तैयारियों को लेकर व्यापारियों में उत्साह देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here