Home सोशल अहिल्याबाई होलकर जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, लोकमाता के आदर्शों...

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, लोकमाता के आदर्शों को किया

58
0

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, लोकमाता के आदर्शों को किया

लोक प्लस न्यूज़ कोरबा लोकमाता पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा रिसदी स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर लोकमाता को नमन किया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई होलकर के सुशासन, न्यायप्रियता, जनसेवा एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में दिए गए योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में आरएसएस जिला कार्यवाहक कैलाश नाहक, डॉ. मनोज कुमार झा, हेमंत मोहलीकर, बालकृष्ण ठाकुर, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, रूक्मणी नायर, विकास अग्रवाल, डॉ. राजेश राठौर, अर्जुन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की महान शासिका थीं, जिन्होंने सेवा, न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सम्मान का मार्ग दिखाया तथा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वहीं आरएसएस जिला कार्यवाहक कैलाश नाहक ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर न्यायप्रियता, दूरदर्शिता और कुशल प्रशासन की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने देशभर में मंदिरों, धर्मशालाओं और घाटों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का कार्य किया। उनका जीवन आज भी समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here