Home सोशल
75
0

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेन्द्र राजपूत को मिली नई टीम कोरबा में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी गठित

लोक प्लस न्यूज़ कोरबा स्थानीय पंचवटी विश्राम गृह में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन (CJU) (इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स-IFWJ नई दिल्ली से संबद्ध) की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत ने की

बैठक में पत्रकार हित संगठन की मजबूती और जिला स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए संगठन में एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संगठन को ब्लॉक स्तर तक सक्रिय किया जाएगा

कार्यकारिणी का हुआ गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद बैठक में जिला इकाई के सुचारू संचालन के लिए नई कार्यकारिणी का औपचारिक गठन किया गया नवगठित टीम में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं

संरक्षक राजेन्द्र कुमार पालीवाल, विजय खेत्रपाल, रवि पी. सिंह, डॉ. निर्मला शर्मा, रमेश राठौर

जिला अध्यक्ष  जितेन्द्र सिंह राजपूत

कार्यकारी जिला अध्यक्ष – राजेश कुमार मिश्रा

जिला उपाध्यक्ष  लखन गोस्वामी

जिला उपाध्यक्ष (महिला)  भगवती भंडारी (मिली)

महासचिव  कुश शर्मा

सचिव  संतोष सारथी

सह-सचिव (महिला)  आशा ठाकुर

कोषाध्यक्ष  प्रदीप मिश्रा

मीडिया प्रभारी  अजय अग्रवाल

संयोजक कमलेश तिवारी, भोला केंवट, गणेशराम सूर्यवंशी, दीपा नायर, रजनी चौहान, प्रतिमा सरकार, नरेंद्र राठौर एवं विवेक साहू

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान कोरबा जिले के बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार मौजूद रहे और संगठन की नीतियों पर अपनी सहमति जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here