मंत्री लखन लाल देवांगन के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब शहरभर में हुआ भव्य स्वागत और अभिनंदन
लोक प्लस न्यूज़ : कोरबा नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के जन्मदिन पर शहरभर में उत्साह का माहौल देखने को मिला सुबह से ही उनके कोहड़िया स्थित निवास पर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और आम नागरिकों का तांता लगा रहा जहां सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
मंत्री देवांगन ने इस अवसर पर माँ सर्वमंगला मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की इसके पश्चात आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों का शाल श्रीफल से सम्मान भी किया गया
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का उत्साह
टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में मंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य अभिनंदन किया भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि मंत्री देवांगन सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी हैं तथा 24 घंटे कार्यकर्ताओं और आम जनता के लिए उपलब्ध रहते हैं इस मौके पर महामाला पहनाकर उनका सम्मान किया गया
जमनीपाली और बालको में भी भव्य स्वागत
जन्मदिन के अवसर पर जमनीपाली और बालको क्षेत्र में भी सामाजिक संगठनों एवं भाजपा मंडलों द्वारा भव्य स्वागत किया गया एनटीपीसी गेट स्थित हनुमान मंदिर में मंदिर समिति एवं दर्री मंडल के पदाधिकारियों ने महामाला से स्वागत किया
समाज के प्रमुखजनों ने दी शुभकामनाएं
शहर के विभिन्न समाजों एवं संगठनों के प्रमुखों ने मंत्री देवांगन से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों सामाजिक संगठनों एवं भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही
मंत्री के जन्मदिन को लेकर पूरे कोरबा शहर में उत्साह का माहौल रहा और विभिन्न स्थानों पर अभिनंदन स्वागत एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए







