Home कोरबा भाव्या जोशी को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे कॉलोनीवासी, कैंडल मार्च निकाल...

भाव्या जोशी को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे कॉलोनीवासी, कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि  भाव्या जोशी को न्याय दिलाने न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मौन जुलूस

44
0

भाव्या जोशी को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे कॉलोनीवासी, कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

भाव्या जोशी को न्याय दिलाने न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मौन जुलूस

 

कोरबा के रजगामार क्षेत्र में मासूम भाव्या जोशी के साथ हुई दर्दनाक घटना को लेकर लोगों में गहरा दुख और आक्रोश है। दिवंगत भाव्या को श्रद्धांजलि देने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग को लेकर न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, खरमोरा के कॉलोनीवासियों ने कैंडल मार्च एवं मौन जुलूस निकाला। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने एकजुट होकर मासूम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, खरमोरा में निकाले गए इस कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी शामिल हुए। सभी ने मौन धारण कर दिवंगत भाव्या जोशी को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

इस दौरान लोगों के चेहरों पर मासूम को खोने का दुख और घटना को लेकर गहरा आक्रोश साफ दिखाई दिया। कॉलोनीवासियों ने एकजुट होकर भाव्या को न्याय दिलाने की मांग उठाई। साथ ही मामले में दोषी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।

 

कैंडल मार्च के माध्यम से कॉलोनीवासियों ने यह संदेश दिया कि मासूम भाव्या को न्याय दिलाने की आवाज लगातार उठती रहनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

 

अंत में सभी ने दिवंगत भाव्या जोशी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

 

लोक पल्स न्यूज़, कोरबा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here