Home कोरबा श्री सिद्ध बाबा आश्रम से निकली आस्था की बस, पूज्य स्वामी जी...

श्री सिद्ध बाबा आश्रम से निकली आस्था की बस, पूज्य स्वामी जी करायेंगे, अपने भक्तों को जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन

7
0

 

लोक पल्स न्यूज छत्तीसगढ़ कोरबा की सच की धड़कन जनता की आवाज

 

रिपोर्टर विनायक तिवारी

श्री सिद्ध बाबा आश्रम से निकली आस्था की बस, पूज्य स्वामी जी करायेंगे, अपने भक्तों को जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन

 

श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना के पूज्य स्वामी जी अपने प्रिय भक्तजनों को लेकर भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन के लिए पुरी धाम की यात्रा पर रवाना हुए हैं। आज आश्रम परिसर से एक बस में सवार होकर स्वामी जी अपने भक्तों के साथ जय जगन्नाथ के जयकारों के साथ पुरी के लिए निकले।

 

बेलगहना स्थित श्री सिद्ध बाबा आश्रम में हमेशा धार्मिक और सामाजिक आयोजन होते रहते हैं। इसी कड़ी में पूज्य स्वामी जी के सानिध्य में एक तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में बेलगहना, कोटा, लोरमी, मुंगेली और बिलासपुर क्षेत्र के कई भक्त शामिल हैं। आज सुबह आश्रम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बस को रवाना किया गया।

बस के रवाना होते ही आश्रम परिसर “जय जगन्नाथ, जय सिद्ध बाबा” के नारों से गूंज उठा। भक्तों में भगवान जगन्नाथ के दर्शन को लेकर भारी उत्साह देखा गया। बताया जा रहा है कि यह यात्रा 4 से 5 दिनों की रहेगी, जहाँ भक्तजन पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी के दर्शन के साथ-साथ समुद्र स्नान और अन्य तीर्थ स्थलों का भी दर्शन करेंगे।

“स्वामी जी के साथ जगन्नाथ पुरी जाने का सौभाग्य मिल रहा है। हम सभी बहुत खुश हैं। स्वामी जी हर साल हम लोगों को तीर्थ यात्रा कराते हैं।”

जाने से पहले पूज्य स्वामी जी ने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया और कहा कि तीर्थ यात्रा से मन को शांति और जीवन को नई दिशा मिलती है। इस अवसर पर आश्रम के सभी सेवादार और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here