Home कोरबा साइबर फ्रॉड से बचाव की मुहिम के बीच कोरबा पुलिस का बड़ा...

साइबर फ्रॉड से बचाव की मुहिम के बीच कोरबा पुलिस का बड़ा कमाल, 110 गुम मोबाइल बरामद; 8 महीने में 400 से ज्यादा फोन लौटाए सबके चेहरे पर आए मुस्कान

129
0

लोक पल्स न्यूज़ छत्तीसगढ़ कोरबा सच की धड़कन जनता की आवाज

साइबर फ्रॉड से बचाव की मुहिम के बीच कोरबा पुलिस का बड़ा कमाल, 110 गुम मोबाइल बरामद; 8 महीने में 400 से ज्यादा फोन लौटाए सबके चेहरे पर आए मुस्कान

 

कोरबा पुलिस ने सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत साइबर अपराधों से बचाव के साथ गुम मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। साइबर पुलिस थाना कोरबा ने CEIR पोर्टल की मदद से 110 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपे हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख 3 हजार 353 रुपये बताई गई है। वहीं पिछले 8 महीनों में पुलिस 400 से अधिक गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटा चुकी है।

कोरबा जिले में आम नागरिकों की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में साइबर पुलिस थाना कोरबा की टीम लगातार तकनीकी माध्यमों से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी और डीएसपी रजत कुमार नाग के दिशा-निर्देशन तथा साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से अलग-अलग जिलों और राज्यों से गुम मोबाइलों को ट्रेस किया।

इस कार्रवाई में Apple, Samsung, Oppo, Vivo, Redmi, Realme और OnePlus समेत कई कंपनियों के मोबाइल बरामद किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने कोरबा पुलिस तथा साइबर टीम का धन्यवाद किया।

पुलिस के मुताबिक, पिछले 8 महीनों में 400 से अधिक गुम मोबाइल फोन ट्रैक कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस दिलाए जा चुके हैं।

साइबर फ्रॉड को लेकर भी पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस ने आम लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए भी जागरूक किया है। पुलिस ने अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर OTP, UPI PIN, बैंक डिटेल या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। डिजिटल अरेस्ट, फर्जी KYC, बैंक अधिकारी बनकर ठगी और अन्य साइबर अपराधों से सतर्क रहने की जरूरत है।

यदि कोई व्यक्ति साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाता है, तो उसे बिना देरी किए 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करने के साथ cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।

वहीं, मोबाइल गुम या चोरी होने पर CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर मोबाइल को ब्लॉक कराया जा सकता है। पुलिस के मुताबिक CEIR की मदद से मोबाइल के दोबारा नेटवर्क पर सक्रिय होने की स्थिति में उसे ट्रैक करने में सहायता मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here